हरियाणा में CET ग्रुप-डी अभ्यर्थियों के लिए जरूरी खबर, आवेदन करते समय इन बातों का रखें ध्यान
Haryana CET : हरियाणा में CET ग्रुप-डी के आवेदकों के लिए जरूरी खबर है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के संज्ञान में आया है कि CET ग्रुप-डी का आवेदन भरते समय कई अभ्यर्थी कुछ सामान्य त्रुटियां कर रहे हैं। आयोग ने अभ्यर्थियों से आग्रह किया है कि आवेदन पत्र भरते समय नवीनतम और स्पष्ट तस्वीर ही लगाएं। धुंधली तस्वीर से बचें। तस्वीर और हस्ताक्षर को निर्धारित स्थान पर ही दर्ज करें, दोनों की जगह आपस में न बदलें।
इसके अलावा, आयोग ने बताया कि कुछ अभ्यर्थी फोटो और हस्ताक्षर (Signature) के कॉलम को आपस में बदल रहे हैं। इसलिए आयोग ने निर्देश दिया है कि तस्वीर और हस्ताक्षर को उनके निर्धारित स्थान पर ही दर्ज करें, दोनों की जगह आपस में बिल्कुल न बदलें।
फॉर्म जमा करने की प्रक्रिया में सबसे महत्वपूर्ण निर्देश 'हस्ताक्षरित प्रति' को लेकर दिया गया है। अभ्यर्थियों को पूरा फॉर्म भरने के बाद निम्नलिखित चरणों का पालन करना अनिवार्य है।फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका एक प्रिंट आउट (Hard Copy) निकालें। उस प्रिंट आउट पर निर्धारित स्थान पर अपने हस्ताक्षर (Signature) करें। हस्ताक्षर करने के बाद उस प्रति को स्कैन करके दोबारा पोर्टल पर अपलोड करें। आयोग ने साफ कर दिया है कि बिना अभ्यर्थी के हस्ताक्षर वाली आवेदन पत्र की प्रति किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी और ऐसे आवेदनों को अमान्य घोषित कर दिया जाएगा।
HSSC ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अपने आवेदन को अंतिम रूप से जमा (Final Submit) करने से पहले भरी गई सभी जानकारियों, नाम की स्पेलिंग, श्रेणी (Category) और अपलोड किए गए दस्तावेजों (Documents) की एक बार अच्छी तरह जांच कर लें। ताकि सुनिश्चित हो सके की आपका आवेदन बिना किसी त्रुटि के सफलतापूर्वक स्वीकार हो सके।
