हरियाणा में ग्रुप-D कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, नायब सरकार ने किया ये बड़ा ऐलान

 | 
हरियाणा में ग्रुप-D कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, नायब सरकार ने किया ये बड़ा ऐलान 

Udaipur Times, Haryana News, चंडीगढ़ : हरियाणा में ग्रुप-D कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर सामने आ रही है। राज्य में 2019 में भर्ती हुए ग्रुप-डी कर्मचारियों की पदोन्नति में देरी हो रही है। अब एक बार फिर मानव संसाधन विभाग द्वारा ग्रुप-डी कर्मचारियों के कॉमन कैडर विकल्प से जुड़े नियमों को स्पष्ट किया गया है, ताकि सीनियॉरिटी को लेकर हर कर्मचारी को समझ आ सके। इसके साथ कॉमन कैडर या मूल विभाग में फेरबदल करने को लेकर एक बार फिर 15 दिनों के लिए पोर्टल खोला गया है

सरकार के संज्ञान में आया कि यह चर्चा है कि विभाग बदलने पर कर्मचारी अपनी वरिष्ठता खो देंगे। ऐसे में अब मुख्य सचिव कार्यालय से जारी दिशा-निर्देशों में बताया गया है कि जो कर्मचारी कॉमन कैडर में रहना चुनेंगे, उनकी सेवाएं हरियाणा ग्रुप-डी नियम-2018 के तहत होंगी और उनकी वरिष्ठता HSSC की संयुक्त मेरिट लिस्ट के अनुसार तय होगी। 

जो कर्मचारी अपने मूल आवंटित विभाग में ही बने रहते हैं, उनकी वरिष्ठता एचएसएसएससी की चयन सूची और सेवा नियमों के अनुसार तय की जाएगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News