हरियाणा में राशन कार्ड धारकों के लिए जरूरी खबर ! 30 नवंबर तक मिलेगा सरसों तेल
Haryana news : हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार जिला खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने माह अक्टूबर के लिए पात्र लाभार्थियों को 30 नवंबर तक सरसों का तेल वितरित करने के निर्देश हैं।
जिला आपूर्ति नियंत्रक अपार तिवारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस बार वितरण प्रणाली में सरसों तेल के स्थान और मात्रा के आधार पर नई दरें तय की गई हैं। पी.डी.एस. (PDS) के तहत अब लाभार्थियों को 500 मिली लीटर 15 रुपये, एक लीटर 30 रुपय और 1.5 डेढ़ लीटर सरसों तेल 45 रुपये में दिया जायेगा। सभी पात्र राशन कार्ड धारक अपने नजदीकी डिपो धारक के पास जाकर बायोमैट्रिक पंच (फिंगरप्रिंट वेरिफिकेशन) करने के उपरांत अपना सरसों का तेल प्राप्त कर सकते हैं।
शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर
यदि किसी लाभार्थी को राशन या तेल वितरण के संबंध में कोई समस्या या शिकायत है, तो वे सीधे संबंधित सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी या निरीक्षक के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा विभाग के टोल-फ्री नंबर 18001802087 तथा भिवानी जिला कार्यालय के कंट्रोल रूम नंबर 01664-242125 पर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।