इमरान कुंजड़ा का भाई आदिल देशी कट्टे के साथ गिरफ्तार
उदयपुर 20 मार्च 2019, उदयपुर जिले के मोस्ट वांटेड हार्डकोर क्रिमिनल इमरान हुसैन उर्फ़ इमरान कुंजड़ा के छोटे भाई आदिल हुसैन को अम्बामाता थाना पुलिस ने दो देशी कट्टे मय ज़िंदा कारतूस, एक पिस्टल की खाली मेगज़ीन समेत गिरफ्तार किया है।

अम्बामाता पुलिस थानाधिकारी शैलेन्द्र सिंह आईपीएस (प्रशिक्षु) मय टीम ने मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर कुख्यात इमरान कुंजड़ा के छोटे भाई आदिल हुसैन पिता मोहम्मद युसूफ निवासी रज़ा कॉलोनी के कब्ज़े से एक बारह बोर मय ज़िंदा राउंड, एक देशी कट्टा 315 बोर व एक पिस्टल की खाली मैगज़ीन ज़ब्त कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर प्रकरण दर्ज कर लिया है।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur
आदिल हुसैन के विरुद्ध शहर के विभिन्न थानों में 14 क्रिमिनल केस दर्ज है। पुलिस ज़ब्तशुदा देशी कट्टो और राउंड के खरीद फरोख्त के सम्बन्ध में अनुसन्धान कर रही है।