इमरत रसूल शाह बाबा के 129वें उर्स का आगाज शनिवार से
उदयपुर शहर के ब्रह्मपोल बाहर स्थित दरगाह पर हजरत इमरत रसूल शाह बाबा र.अ. के 129वें तीन दिवसीय उर्स का आगाज आगामी शनिवार को परचम कुशाई की रस्म के साथ होगा।

उदयपुर शहर के ब्रह्मपोल बाहर स्थित दरगाह पर हजरत इमरत रसूल शाह बाबा र.अ. के 129वें तीन दिवसीय उर्स का आगाज आगामी शनिवार को परचम कुशाई की रस्म के साथ होगा।
कमेटी के नायब सदर मोहम्मद रफीक ने बताया कि तीन दिवसीय उर्स का आगाज 10नवम्बर 2018 शनिवार को अस्र की नमाज के बाद परचम कुशाई के साथ होगा और 12 नवम्बर 2018 सोमवार सांय कुल की फातिहा के साथ संपन्न होगा। उर्स पर जश्न के दौरान महफिले मिलाद, महफिले समां, लंगर सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur