हरियाणा के फतेहाबाद में SP ने CIA इंचार्ज को किया सस्पेंड, SHO भी लाइन हाजिर
| Jun 5, 2026, 13:25 IST
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा के फतेहाबाद जिले बड़ी खबर सामने आ रही हैं। जिले के भूना में भाभू गैंग की वारदात के बाद SP निकिता खट्टर ने टोहाना CIA इंचार्ज को सस्पेंड कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार इसके अतिरिक्त भूना के SHO ओमप्रकाश को भी लाइन हाजिर कर उनकी जगह बिजेंद्र हुड्डा को भूना थाना प्रभारी लगाया गया है। Haryana News
जानकारी के मुताबिक बता दें कि, मंगलवार रात को भूना निवासी युवक सचिन की तेजधार हथियारों से वार कर हत्या कर दी और हमलावरों ने फिर उस पर गाड़ी भी चढ़ा दी थी। हालांकि, इसके बाद पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
