गिट्स में ’’गिट्स एन.पी.टी.ई.एल. फेलिसिटेशन प्रोग्राम’’ का आयोजन

गिट्स में ’’गिट्स एन.पी.टी.ई.एल. फेलिसिटेशन प्रोग्राम’’ का आयोजन

गीतांजली इन्स्टिटियूट ऑफ़ टेक्नीकल स्टडीज, उदयपुर में ‘‘गिट्स एन.पी.टी.ई.एल. फेलिसिटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। संस्थान के निदेशक डाॅ. विकास मिश्र ने बताया कि एन.पी.टी.ई.एल. यानी नेशनल प्रोग्राम ऑन टेक्नोलोजी एण्ड एन्हांस्ड लर्निंग। यह प्रोग्राम भारत सरकार द्वारा वर्ष 2003 से चलाया जा रहा हैं।

एन.पी.टी.ई.एल. का कोर्स आई.आई.टीसके प्राफेसर्स एवं इण्डियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ सांइस के प्रोफेसर्स ने मिलकर तैयार किया हैं। डाॅ. मिश्र ने इस अवसर पर सभी छात्रों की अच्छे प्रदर्शन के लिए सराहना की, तथा इस अवसर पर गोल्ड मेडल प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाले छात्रों एवं अध्यापकों को नकद प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कनिका अग्रवाल (डायरेक्टर गीतांजली ग्रुप) ने अपने उद्घोषण मे विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि एन.पी.टी.ई.एल. सर्टिफिकेशन का आज के परिवेश में बहुत महत्वपूर्ण योगदान हैं क्योंकि कैम्पस प्लेसमेंट मे कप्पनीज द्वारा एन.पी.टी.ई.एल. प्रशिक्षित विद्यार्थियों को प्राथमिकता दी जाती हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि इस शैक्षणिक सत्र गिट्स में विद्यार्थियों के सर्वांगिण विकास के लिए म्यूजिक, कोरियों, एक्सप्लोरर, ह्यूमनिटिस और ड्रामा जैसे क्लब बनाये जा रहें हैं जिसका पूर्णतया विद्यार्थियों द्वारा किया जायेगा।

अब पढ़ें उदयपुर टाइम्स अपने मोबाइल पर – यहाँ क्लिक करें

प्रो. राजीव माथुर ने बताया कि गिट्स लोकल चेप्टर की स्थापना 2014 में की गई थी। आज पूरे भारत वर्ष में गिट्स एन.पी.टी.ई.एल. एक अव्वल स्थान प्राप्त कर चुका हैं। इस वर्ष 305 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवा कर एवं एकेडमिक ज्ञान प्राप्त कर लाभान्वित हुए।

गिट्स एन.पी.टी.ई.एल. के प्रभारी डाॅ. विशाल जैन के अनुसार विगत परीक्षा में गिट्स के 05 विद्यार्थियों ने गोल्ड मेडल हासिल किया एवं 04 विद्यार्थियों ने इण्डिया लेवल पर टाॅप किया।उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के नाम चिन्मय जैन, हिमांशी राठौड, गितिका, डोली, दीपक सोनी, अर्जून धनगर एवं गौरी श्रीमाली हैं। इसके अतिरिक्त 51 विद्यार्थियों को सिल्वर मेडल प्राप्त हुए। कार्यक्रम में वित्त नियंत्रक बी.एल. जांगिड़ सहित पूरे गिट्स परिवार ने छात्रों का उत्साह वर्धन किया।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal