हरियाणा में 65 हजार बाहरी लोग ले रहे अनाज ! एक देश, एक राशन कार्ड का उठाया रहे लाभ
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में दूसरे राज्यों के प्रवासी एक देश एक राशन कार्ड योजना का लाभ ले रहे हैं। राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के आंकड़ों के अनुसार, सितंबर 2022 से सितंबर 2026 के बीच हरियाणा में दूसरे राज्यों के कुल 2,93,706 लाभार्थियों ने राशन प्राप्त किया। इसके विपरीत, इसी अवधि के दौरान यूपी और बिहार में राशन उठाने वाले हरियाणवियों की संख्या महज 3,577 रही।
सितंबर 2026 के आंकड़ों के मुताबिक, हरियाणा में कुल 65,589 बाहरी लाभार्थियों ने राशन लिया। इनमें यूपी के 34,056 और बिहार के 28,263 निवासी रहे। मध्य प्रदेश के 2,768 और राजस्थान के 222 लाभार्थियों ने भी हरियाणा में राशन प्राप्त किया। 2022 से 2026 तक के पांच वर्षों के सितंबर माह के संयुक्त आंकड़ों को देखें तो अकेले यूपी और बिहार से हरियाणा में राशन लेने वाले लाभार्थियों की कुल संख्या 2.48 लाख से अधिक रही है।
वर्ष हरियाणा में बाहरी लाभार्थी यूपी में हरियाणवी बिहार में हरियाणवी
2022 50,890 0 173
2023 60,622 13 287
2024 55,662 834 966
2025 60,943 0 735
2026 65,589 569 0