हरियाणा में पुलिसकर्मी को दांत से काटकर कस्टडी से भाग रहे बदमाश का एनकाउंटर

 | 
हरियाणा में पुलिसकर्मी को दांत से काटकर कस्टडी से भाग रहे बदमाश का एनकाउंटर

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे-44 पर पुलिस कस्टडी से भाग रहा सोढ़ी गांव निवासी कुख्यात बदमाश विशाल उर्फ विक्की को पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर कर उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक बदमाश ने बाथरूम जाने का बहाना बनाकर पुलिस की गाड़ी को रुकवाया था। Haryana News पुलिसकर्मी उसे नीचे उतारकर लेकर गए, तो उसने एक पुलिसकर्मी की बाजू पर दांत से काट लिया।

जानकारी के अनुसार इसी दौरान कुख्यात बदमाश हाथ छुड़ाकर अंधेरे का फायदा उठाते हुए भागने लगा। पुलिस ने पहले उसे रुकने के लिए चेतावनी देते हुए हवाई फायर किया। बदमाश नहीं रुका तो पुलिस ने उसकी टांग में गोली मारकर उसे काबू कर लिया। घायल बदमाश को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। Haryana News

लौट रही थी टीम

मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित अन्य गंभीर मामलों में 30 से ज्यादा केस दर्ज हैं। फिलहाल उसका LNJP अस्पताल में इलाज चल रहा है। Haryana News पुलिस आरोपी की निशानदेही पर उसके घर से हथियार रिकवरी कर लौट रही थी।


 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News