Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के अंबाला के नंगल थाना के एसएचओ कर्मबीर महला की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार थाना नग्गल SHO कर्मवीर सिंह की गोली लगने से मौत हो गई। घटना शनिवार दोपहर को थाने के अंदर हुई। सब इंस्पेक्टर कर्मवीर के छाती में गोली लगी थी। पास में ही उनकी सर्विस रिवॉल्वर पड़ी थी।
जानकारी के मुताबिक गोली किन परिस्थितियों में चली, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। कर्मवरी सिंह के सुसाइड करने की आशंका है। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।