हरियाणा में DCP ने SHO को किया सस्पेंड, 3 जांच अधिकारियों का भी किया तबादला
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में पंचकूला के पिंजौर में शुक्रवार को हुए व्यापारी मर्डर केस में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है।
DCP पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने मिली जानकारी के अनुसार, लापरवाही पाए जाने पर पिंजौर SHO इंस्पेक्टर बच्चू सिंह को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। साथ ही DCP ने पिंजौर थाने में तैनात 3 जांच अधिकारी स्तर के पुलिसकर्मियों का भी तबादला कर दिया है। DCP ने कहा कि अभी तो ये शुरुआती एक्शन है, बड़ी कार्रवाई होगी। काफी बदलाव किए जाने बाकी हैं। Haryana News
व्यापारी जितेश मनोचा (42) की शुक्रवार हत्या की गई थी। पिंजौर की मुख्य मार्केट में जितेश मनोचा अपनी दुकान के सामने दोस्त की स्कॉर्पियो में बैठे हुए थे। इसी दौरान 6 युवक वहां पहुंचे और उन्हें जबरन गाड़ी से बाहर खींच लिया। इसके बाद जितेश पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया और चाकू से भी कई वार कर हत्या कर दी थी। Haryana News
पुलिस ने इस हत्या के कुछ घंटों बाद ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया है कि हत्या के पीछे करीब एक महीने पुरानी रंजिश थी।
DCP बोलीं-
DCP पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने कहा कि जिला पुलिस लोगों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने पर काम कर रही है। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। Haryana News
उन्होंने कहा कि पुलिस बल में समय-समय पर आवश्यक प्रशासनिक बदलाव किए जाते हैं। इसी कारण ये कार्रवाई हुई। अभी और एक्शन लिया जाएगा।
