हरियाणा में SP बिजारनिया ने 6 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड, जाने वजह ?

 | 

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के करनाल में सरकारी अस्पताल के कैदी वार्ड से शातिर बदमाश के फरार होने के मामले में पुलिस विभाग ने बड़ा एक्शन लेते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सस्पेन्ड कर दिया है। इन सभी 6 पुलिसकर्मियों द्वारा ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर SP ने कार्रवाई करते हुए सस्पेंड कर दिया है। 

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी तीसरी मंजिल से हथकड़ी खोलकर फरार हो गया और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी उसे रोक नहीं सके। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। फरार होने के बाद आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमें आरोपी की तलाश कर रही है। Haryana News

ड्यूटी में लापरवाही पर गिरी गाज

इस मामले में जानकारी के मुताबिक, EHC संदीप, सिपाही प्रदीप, सुमित, गोवर्धन, अमित और अंकित पर SP करनाल द्वारा सस्पेंड किया गया है। SP नरेंद्र बिजारनिया ने पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने को लेकर यह कार्रवाई की है। Haryana News

पुलिस की तलाश जारी

आरोपी के फरार होने के बाद पुलिस की अलग-अलग टीमों को उसकी तलाश में लगाया गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News