हरियाणा में पुलिस चौकी के प्रभारी समेत पूरा स्टाफ लाइन हाजिर, SP ने की बड़ी कार्रवाई
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा के सिरसा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रदेश के डबवाली क्षेत्र में गोल बाजार पुलिस चौकी में तैनात ASI जगजीत सिंह की रिश्वत मामले में गिरफ्तारी के बाद चौकी प्रभारी सत्य नारायण सहित स्टाफ के सभी 14 सदस्यों को लाइन हाजिर कर दिया गया। इनमें चार होमगार्ड भी शामिल हैं।
यह कार्रवाई एसपी जसलीन कौर ने की है। चौकी की कमान भी चौटाला चौकी के प्रभारी ASI कृष्ण कुमार को दी गई। साथ ही मुंशी राजवीर पर भी प्राथमिक दर्ज कर ली गई है। तीन अगस्त को एसीबी की कार्रवाई के दौरान उस पर चकमा देकर भागने का आरोप है।
एसीबी के प्रभारी सत्यवान के मुताबिक नशे के साथ पकड़े गए कर्णवीर व अन्य आरोपियों की मदद के एवज में ASI रिश्वत मांग रहे थे। इसके बाद एसीबी की टीम ने जगजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि रिश्वत की रकम ASI के पास से बरामद नहीं हुई।