हरियाणा में बिजली विभाग के JE को कोताही पड़ी भारी, मंत्री ने दिए सस्पेंड करने के आदेश
Udaipur Times, Haryana News, चंडीगढ़ : हरियाणा के सहकारिता मंत्री श्री अरविंद कुमार शर्मा ने लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति चरखी दादरी की बैठक में बिजली विभाग के जेई को काम में लगातार कोताही बरतने पर निलंबित करने ने निर्देश दिए हैं। मामला कुलदीप पार्षद और दीपक नागवान द्वारा रखा गया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि घसोला फीडर से चलने वाला क्षेत्र बिजली की समस्या से जूझ रहा है।
इसको लेकर विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस काम में कोताही पर जेई को चार्जशीट किया गया। इसपर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जब जेई को चार्जशीट कर दिया गया है तो स्पष्ट है कि उसके काम में कोताही है। इसलिए उसे तुरंत प्रभाव से निलंबित करें और उसकी कार्यप्रणाली सही नहीं होने तक बहाल ना किया जाए।
बैठक में कैबिनेट मंत्री के समक्ष कुल 10 शिकायत रखी गई, जिनमें से 5 पुरानी व 5 नई शिकायतें रही। मौके पर ही 8 शिकायतों का समाधा कर दिए गया। इस दौरान जिला राजस्व अधिकारी कार्यालय से संबंधित शिकायत पर उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक जाँच के मामले में हर शिकायतकर्ता को शामिल किया जाए।