हरियाणा में पंचायत के पास नहीं थी जमीन तो श्मशान भूमि में खोल दिया जिम ! 8 लाख रुपये हुए खर्च
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा के रेवाड़ी जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के रेवाड़ी जिले के गांव भाड़ावास में बनाई गई ओपन जिम पर अब सवाल खड़े हो गए है। जानकारी के मुताबिक गांव भाड़ावास में बनाई गई ओपन जिम गांव में ना होकर गांव की श्मशान भूमि में बना दी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार इस इं में जो सामान रखा गया है वह उन्ही शेड के नीचे रख दिया है जिसके नीचे लोग अंतिम ससंकार के वक्त बैठते थे। Haryana News
जानकारी के मुताबिक इस गांव की श्मशान भूमि करीब आधा एकड़ जमीन में है। इस शमशान भूमि में में तीन टीनशेड भी लगे हुए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार करीब चार महीने पहले पंचायत ने इसी परिसर में जिम का काम शुरू कर दिया। जिम उपकरण लगाने के साथ परिसर में टाइल भी बिछाई गई। इस पूरे काम पर करीब 8 लाख रुपए खर्च हुए है। Haryana News
जानकारी के मुताबिक ओपन जिम का उद्देश्य ग्रामीणों को व्यायाम की सुविधा उपलब्ध कराना था, लेकिन श्मशान भूमि में बनने के कारण लोग यहां नहीं आ रहे है। Haryana News
जमीन की थी जरूरत
मिली जानकारी के अनुसार गांव के सरपंच सुनील कुमार ने बताया कि, सरकार के निर्देशों के तहत गांवों में ओपन जिम के लिए करीब 450 वर्ग गज जमीन की जरूरत थी लेकिन गाँव में इतनी जमीन न मिलने पर यह जिम शमशान भूमि में बना दी गई।
जानकारी के मुताबिक अब यह सवाल उठ रहा है कि यदि उपयुक्त स्थान उपलब्ध नहीं था तो ऐसी जगह पर करीब 8 लाख रुपए खर्च करना कितना उपयोगी रहा, जहां ग्रामीण इसका इस्तेमाल ही नहीं कर रहे हैं। Haryana News
अधिकारी बोले-
मिली जानकारी के अनुसार DDPO ने बताया कि श्मशान भूमि के अंदर ओपन जिम बनाए जाने की जानकारी मेरे संज्ञान में नहीं है। मामले की जांच कराई जाएगी। इसके बाद नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।