हरियाणा में जमीन की वजह से नहीं अटकेगी सड़क, E-भूमि से ऑनलाइन होगी पूरी प्रक्रिया
Udaipur Times, Haryana News, चंडीगढ़ : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। सड़क परियोजना के लिए बजट और नक्शा तैयार होने के बाद जमीन की उपलब्धता न होना अक्सर काम में देरी की वजह बनता है।
जानकारी के मुताबिक हरियाणा ने इस अड़चन को दूर करने के लिए ई-भूमि व्यवस्था शुरू की है। अब जमीन मालिक खुद अपनी जमीन परियोजनाओं के लिए उपलब्ध कराने का प्रस्ताव ऑनलाइन दे सकते हैं। Haryana News
गुजरात के एकता नगर में आयोजित राष्ट्रीय चिंतन शिविर में लोकनिर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने ई-भूमि की जानकारी दी। गतिशक्ति से प्रगति शिविर में उन्होंने बताया कि सड़क परियोजना शुरू करने से पहले जमीन की उपलब्धता सुनिश्चित करना जरूरी है। Haryana News
ई-भूमि में जमीन की पेशकश से लेकर रिकॉर्ड की जांच और आगे की प्रक्रिया ऑनलाइन होती है। उन्होंने बताया कि जमीन की रजिस्ट्री, भुगतान, कब्जे और इंतकाल तक का रिकॉर्ड भी ऑनलाइन दर्ज रहता है।