हरियाणा में हलवाई के बेटे और बहू ने लहराया सफलता का परचम, एक साथ बने PGT लेक्चरर
Udaipur Times, Haryana News : कहते है की जो मेहनत करना जानते है वो एक न एक दिन सफल जरूर होते है। ऐसी ही कहानी की आज हम बयान करने वाले है जो पति पत्नी ने एक साथ मुकाम हासिल किया है हर तरफ चर्चा का विषय बन गया है। हरियाणा का नूंह जिला में भले ही शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़ा हुआ है, लेकिन जिले के पुन्हाना खंड के गांव बिछौर के एक दंपति ने अपनी मेहनत, लगन से सफलता का परचम लहरा दिया है।
हरियाणा में हलवाई के बेटे सचिन जैन और उनकी पत्नी किंशु मित्तल का हरियाणा PGT कंप्यूटर साइंस (रेस्ट ऑफ हरियाणा कैडर )के पद पर चयन हुआ है। दोनों ने एक साथ, एक ही विषय में PGT पद हासिल कर अपने परिवार के साथ-साथ पूरे गांव का नाम रोशन किया है। दोनों की इस उपलब्धि के बाद गांव बिछौर में खुशी का माहौल है। Success Story
कामयाबी का सफर
सचिन जैन गांव बिछौर निवासी प्रेम जैन के पुत्र हैं। प्रेम जैन गांव में ही हलवाई की छोटी सी दुकान चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। बेटे और बहु ने एक साधारण परिवार से निकलकरअपनी मेहनत के दम पर सरकारी शिक्षक के पद पर पहुंचे है। Success Story
पढ़ाई और मेहनत का सिलसिला
जानकारी के अनुसार सचिन जैन की शादी वर्ष 2018 में राजस्थान के नौगांवा निवासी किंशु मित्तल के साथ हुई थी। शादी के बाद दोनों ने एक-दूसरे का साथ देते हुए अपनी पढ़ाई जारी रखी। दोनों ने साथ रहकर कॉलेज से एमटेक (M.Tech.) की पढ़ाई पूरी की और इसके बाद सरकारी नौकरी की तैयारी में जुट गए। दोनों की दो बेटियां हैं। Success Story
बदल दी तस्वीर
सचिन और किंशु की सफलता केवल उनके परिवार की उपलब्धि नहीं है, बल्कि यह पूरे मेवात क्षेत्र के उन युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखते हैं।
