वाणिज्य महाविद्यालय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के फाईनल में

विश्वविद्यालय वाणिज्य महाविद्यालय की मेजबानी में आयोजित अंतर महाविद्यालयी टेबल टेनिस पुरुष-महिला प्रतियोगिता के दोनों वर्गो में मेजबान महाविद्यालय फाइनल में प्रवेश किया।

The post

 | 

विश्वविद्यालय वाणिज्य महाविद्यालय की मेजबानी में आयोजित अंतर महाविद्यालयी टेबल टेनिस पुरुष-महिला प्रतियोगिता के दोनों वर्गो में मेजबान महाविद्यालय फाइनल में प्रवेश किया।

सुबह खेले गए पहले मुकाबले में मेजबान महाविद्यालय ने पी एस पी महाविद्यालय को 3-0 से परास्त किया। वहीं दुसरे मुकाबले में कला महाविद्यालय ने राजकीय महाविद्यालय खेरवाडा को परास्त किया। सांयकालिन सत्र में खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में मेजबान वाणिज्य महाविद्यालय ने सघंर्श पूर्ण मुकाबले में गत उपविजेता विधि महाविद्यालय को 3-2 से परास्त कर फाईनल में जगह बनाई; वहीं दुसरे सेमीफाईनल में बी एन कालेज ने कला महाविद्यालय को परास्त कर फाईनल में जगह बनाई।

महिला वर्ग में मेजबान वाणिज्य महाविद्यालय ने एक तरफा मुकाबले में गुरु नानक कालेज को 3-0 से हराकर फाईनल में जगह बनाई वहीं दुसरे मुकाबले में बी एन कन्या महाविद्यालय ने लॉ कालेज को हराकर फाईनल में जगह बनाई।

आयोजन सचिव हेमराज चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रातः फाईनल मुकाबले खेले जाएगें एवं पारितोशिक वितरण 11:00 बजे विश्वविद्यालय जिम्नेजियम हॉल में आयोजित किया जाएगा।

पुरस्कार वितरण के मुख्य अतिथि प्रो. विजय श्रीमाली, अधिश्ठाता वाणिज्य महाविद्यालय एवं विशिष्ठ अतिथि डॉ. दीपेन्द्र सिंह चौहान होंगे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News