जुडो प्रतियोगिता में उदयपुर को एक स्वर्ण,एक रजत सहित कुल छः पदक प्राप्त हुए!
2016 को सीकर में आयोजित राज्य स्तरीय सब जूनियर एवम् सीनियर जुडो प्रतियोगित
2016 को सीकर में आयोजित राज्य स्तरीय सब जूनियर एवम् सीनियर जुडो प्रतियोगिता में उदयपुर को एक स्वर्ण,एक रजत सहित कुल छः पदक प्राप्त हुए! जिला जुडो संघ जिलाध्यक्ष डॉक्टर दिलीप सिंह चौहान ने बताया कि टीम प्रशिक्षक शा.शि.एवम् जुडो कोच श्री सुशिल सेन एवम् डॉक्टर हिमांशु राजोरा थे. डॉक्टर दिलीप सिंह चौहान के अनुसार निम्न खिलाडीयो ने पदक प्राप्त किये
1. मुस्कान खान- स्वर्ण पदक-सब जूनियर छात्रा-48 kg भार वर्ग में,
2. जाह्नवी पानेरी-रजत पदक-सब जूनियर छात्रा-44 kg भार वर्ग में,
3. आर्ची सोनी-कांस्य पदक-सब जूनियर छात्रा-12 से 13 वर्ष- 40 kg भार वर्ग मे,
4. शोभा कुमारी-कांस्य पदक-सब जूनियर छात्रा-13 से 14 वर्ष- 40 kg भार वर्ग में 5. मनीषा बुनकर-कांस्य पदक-सीनियर छात्रा-70 kg भार वर्ग में,
6. तोशिक- कांस्य पदक- + 45 kg भार वर्ग में प्राप्त किये…..
इसी प्रकार केंद्रीय विद्यालय द्वारा आयोजित राष्ट्रीय जुडो प्रतियोगिता में उदयपुर के रणजीत मीणा ने 35 kg भार वर्ग में स्वर्णपदक प्राप्त किया. यह जानकारी जिला जुडो संघ अध्यक्ष डॉक्टर दिलीप सिंह चौहान द्वारा दी गई.