अगले कुछ घंटों में दिल्ली-NCR, हरियाणा और राजस्थान के कई जिलों में होगा तूफ़ानी हमला ! IMD का अलर्ट
Udaipur Times, Weather News : दिल्ली-NCR, हरियाणा और राजस्थान में जल्द ही मौसम का मिजाज फिर से बिगड़ने वाला है हाल ही में मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा रिपोर्ट के अनुसार अगले कुछ घटों में दिल्ली-NCR, हरियाणा और राजस्थान के कई इलाकों में बारिश देखने को मिल सकती है।
दिल्ली-एनसीआर सहित हरियाणा और राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश होने वाली है। इसके साथ ही हल्की गरज और बिजली चमकने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा की की साथ में तेज हवाएं चलने वाली है। Weather News
किन इलाकों में बारिश के आसार
दिल्ली-NCR में गुरुग्राम और मानेसर में बारिश होने वाली है। हरियाणा के हिसार, हांसी, सिवानी, महम, तोशाम, रोहतक, भिवानी और चरखी दादरी में भी बारिश होने की संभावना है। मतानहेल, झज्जर, फर्रुखनगर, कोसली, रेवाड़ी और नूंह भी प्रभावित होंगे। राजस्थान के भिवाड़ी और खैरथल में भी मौसम बदलेगा। इन सभी इलाकों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। Weather News
मानसून के संकेत
IMD के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, उत्तर-पूर्वी मध्यप्रदेश, उड़ीसा, छत्तीसगढ़ समेत आस-पास कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। यह मानसून के लिए बेहतर संकेत है। Weather News एक पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) के आने से 11 जून और 12 जून को दिल्ली-एनसीआर समेत आस-पास के क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बारिश आने की अनुमान है।
