एमपीयूएटी में छात्रसंघ चुनाव में तीनों पदों पर सी.टी.ए.ई. का कब्जा
अध्यक्ष पद पर सी.टी.ए.ई. के श्री मणिराम (1022 मत) ने सी.टी.ए.ई. की ही सुश्री पूजा जाट को (626 मत) हराया, महासचिव के पद पर सी.टी.ए.ई. के श्री यशवन्त मेनारिया ( 1285 मत) ने सी.टी.ए.ई. के श्री मोहित शर्मा (598 मत) को हराया, तथा इसी तरह संयुक्त सचिव सह कोषाध्यक्ष के पद पर सी.टी.ए.ई. की एकमात्र महिला प्रत्याशी सुश्री ज्योति पटेल नें (1363 मत) ने एक तरफा जीत तय करतें हुए श्री पुषपेन्द्र सिंह (497 मत) को हरा कर पर विजय प्राप्त कीे। पहली बार विश्वविद्यालय में सृजित शोध प्रतिनिधि के प
महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव मे केंद्रीय कार्यकारिणी के लिये कुल 3056 मतदाताओं मे से 2441 (79.87 प्रतिशत) छात्रों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। केंद्रीय छात्रसंघ कार्यकारिणी के चुनाव मे अध्यक्ष, महासचिव एवं संयुक्त सचिव सहित तीनों पदों पर अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय का आधिपत्य रहा।
Mani Ram
अध्यक्ष पद पर सी.टी.ए.ई. के श्री मणिराम (1022 मत) ने सी.टी.ए.ई. की ही सुश्री पूजा जाट को (626 मत) हराया, महासचिव के पद पर सी.टी.ए.ई. के श्री यशवन्त मेनारिया ( 1285 मत) ने सी.टी.ए.ई. के श्री मोहित शर्मा (598 मत) को हराया, तथा इसी तरह संयुक्त सचिव सह कोषाध्यक्ष के पद पर सी.टी.ए.ई. की एकमात्र महिला प्रत्याशी सुश्री ज्योति पटेल नें (1363 मत) ने एक तरफा जीत तय करतें हुए श्री पुषपेन्द्र सिंह (497 मत) को हरा कर पर विजय प्राप्त कीे। पहली बार विश्वविद्यालय में सृजित शोध प्रतिनिधि के पद पर राजस्थान कृषि महाविद्यालय के श्री तरूण कुमार जाटवा (84 मत) ने राजस्थान कृषि महाविद्यालय के ही श्री निर्मल कुमार मीणा (42 मत) को हरा कर पर विजयी रहें ।
Yashwant Menaria
विश्वविद्यालय के रिटर्नीग आफिसर मतगणना प्रो. विरेन्द्र नेपालिया ने बताया कि मतगणना शांति पूर्ण सम्पन्न की गई। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के चुनाव पर्यवेक्षक ड़ाॅ. आर.ए. कौशिक व विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण अधिकारी व मुख्य चुनाव अधिकारी प्रौ. सुमन सिंह, चुनाव पर्यवेष्क्ष श्री गोवर्धन सिंह झाला एवं सुरजपोल थानाधिकारी श्री जोशी भी उपस्थित थे। विजयी छात्रसंघ पदाधिकारियों को चुनाव परिणामों की घोषणा के तुरन्त पश्चात् प्रौ. सुमन सिंह ने पद की गोपनीयता की शपथ भी दिलवाई ।
Jyoti Patel
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal