तीसरे प्रयास में आशना चौधरी बनी IPS अफसर, हरियाणा के IAS से रचाई शादी

 | 
तीसरे प्रयास में आशना चौधरी बनी IPS अफसर, हरियाणा के IAS से रचाई शादी

Udaipur Times, IPS Aashna Choudhary : उत्तर प्रदेश के हापुड़ ज़िले की रहने वालीं आशना चौधरी ने अपने तीसरे प्रयास में UPSC परीक्षा पास की। उन्होंने 2022 में UPSC परीक्षा पास की और IPS कैडर में जगह बनाई। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी तस्वीरें शेयर करती हैं।

UPSC पास करके बनीं IPS अधिकारी

आशना ने 2019 में UPSC की तैयारी शुरू की। शुरुआती दो प्रयासों में असफलता के बाद, उन्होंने तीसरे प्रयास में 992 अंक हासिल किए। उन्होंने 2022 में UPSC परीक्षा पास की और IPS कैडर में शामिल हुईं।

तीसरे प्रयास में आशना चौधरी बनी IPS अफसर

दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई

आशना ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर विमेन से ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई के बाद, उन्होंने सिविल सेवा (UPSC CSE) में करियर बनाने का फैसला किया और परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी।

प्रोफेसर पिता और हाउसमेकर मां

आशना चौधरी के पिता, डॉ. अजीत चौधरी, एक सरकारी यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं और उनकी मां, इंदु सिंह, एक हाउसमेकर हैं। उनका एक भाई भी है, जिसका नाम आकाश चौधरी है।

तीसरे प्रयास में आशना चौधरी बनी IPS अफसर

तीसरे प्रयास में सफलता 

आशना ने 2019 में UPSC की तैयारी शुरू की थी, लेकिन शुरुआती दो प्रयासों में सफल नहीं हो पाईं। इसके बाद उन्होंने अपनी तैयारी की रणनीति में बदलाव किया और तीसरे प्रयास में सफलता हासिल की।

सोशल मीडिया पर एक्टिव

IPS यूनिफॉर्म में तस्वीरों के अलावा, सोशल मीडिया पर आशना के इंडियन और वेस्टर्न लुक भी देखने को मिलते हैं। फॉलोअर्स अक्सर उनकी तस्वीरों पर कमेंट करते हैं और उनके सादगी भरे अंदाज़ और आत्मविश्वास की तारीफ़ करते हैं।

अलग-अलग संस्थानों में स्कूली शिक्षा

आशना चौधरी की शुरुआती पढ़ाई सेंट जेवियर्स स्कूल (पिलखुवा), सेंट मैरी स्कूल (उदयपुर) और दिल्ली पब्लिक स्कूल (गाजियाबाद) में हुई। उन्होंने 12वीं कक्षा की परीक्षा में 96.5% अंक हासिल किए।

तीसरे प्रयास में आशना चौधरी बनी IPS अफसर

दिल्ली यूनिवर्सिटी से MA

उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी आगे की पढ़ाई की। उन्होंने लेडी श्रीराम कॉलेज से इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया और साउथ एशियन यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली से इंटरनेशनल रिलेशंस में मास्टर डिग्री हासिल की।

हरियाणा कैडर के आईएएस अभिनव सिवाच से शादी की

उत्तर प्रदेश कैडर की आईपीएस आशना चौधरी ने हरियाणा कैडर के आईएएस अभिनव सिवाच से शादी कर ली है। दोनों की शादी 27 नवंबर 2025 को हुई।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News