राजस्थान के इन इलाकों में तापमान पहुंचा 10 डिग्री से नीचे, ठंड का प्रकोप बढ़ा

 | 
राजस्थान के इन इलाकों में तापमान पहुंचा 10 डिग्री से नीचे, ठंड का प्रकोप बढ़ा  

Udaipur Times, Rajasthan Weather : राजस्थान में मौसम ने पूरी तरह से करवट ले ली है। साथ ही उत्तर भारत से चल रही सर्द हवा से राजस्थान में सर्दी तेज हो गई है। विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, कल गुरुवार को सीकर, चूरू, पिलानी, फतेहपुर, अलवर, नागौर में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ।

अचानक तापमान गिरने से इन शहरों में रात में ठिठुरन बढ़ गई। मौसम विभाग ने जानकारी दी है की प्रदेश में अगले एक सप्ताह में सर्दी और बढ़ सकती है।

उत्तरी राजस्थान के बीकानेर, जयपुर, अजमेर, भरतपुर संभाग के एरिया में तापमान में​ गिरावट होगी, जबकि दक्षिणी राजस्थान में अपेक्षाकृत थोड़ी कम सर्दी रहेगी।

बीते 24 घंटे में सीकर के फतेहपुर में सबसे ज्यादा सर्दी रही। यहां रात का तापमान 6 डिग्री से भी नीचे रिकॉर्ड हुआ।

राजस्थान में गुरुवार को सभी इलाकों में मौसम साफ रहा और दिनभर धूप रही। सर्द हवाओं के कारण गुरुवार दिन में तेज धूप में भी तापमान में गिरावट हुई। 

राजस्थान में गुरुवार को सबसे ज्यादा ठंडी रात फतेहपुर में रही, जहां न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।  फतेहपुर के अलावा सीकर में न्यूनतम तापमान 6.5, पिलानी में 9.7, चूरू, अलवर में 9.6, नागौर में 9.5 और करौली में 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में अब तापमान में गिरावट हो सकती है, जिससे शेखावाटी एरिया, बीकानेर संभाग के इलाकों में रात में सर्दी बढ़ने की संभावना है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News