शहर में इन दिनों निकल रहे है साँप और गोयरे 4 दिनों में पकड़े 44 साँप

अभी इन दिनों उमस और बारिश के कारण शहर और आस पास के गांवों में साँपो के निकलने का सिलसिला चल रहा है। वाइल्ड एंड स्ट्रीट ऐनिमल रेस्क्यु सोसाइटी के हेल्पलाइन नंबर पर पिछले 4 दिनों में 70 से भी ज्यादा रेस्क्यु काल आये जिसमे से 44 जगहों पर साँपो को सुरक्षित पकड़ कर जंगल में छोड़ा गया।

 | 

वाइल्ड एंड स्ट्रीट ऐनिमल रेस्क्यु सोसाइटी के पदम सिंह राठौड़ ने बताया कि बारिश के कारण इन दिनों साँपो के निकलने का सिलसिला चल रहा है आज सुबह से बड़गांव, अहिँसा पूरी, देवाली, तितरडी, सवीना, बड़गांव, बेदला बसंत विहार, दुर्गाकॉलोनी, सहेली नगर, परशुराम कॉलोनी, अम्बा घाटी, मल्लातलाई, बड़ी गांव आदि जगहों पर घरो से साँपो का रेस्क्यु किया गया।

सोसाइटी की ट्रस्टी तुषार मेहता ने बताया कि सोसाइटी के प्रवीण सिंह, अरविंद, गुंजन, महेंद्र, नरेश, मयंक, मर्दुल, वैभव, हर्षवर्धन सिंह आदि लोग अभी दिन रात अपनी सेवाएं दे रहे है। घरो में साँप आने पर हमारी हेल्पलाइन 9829597722,9414234826 पर कॉल करे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News