ढाई घण्टे में बजरंग सेना ने निखारा बावडी का स्वरूप
बजरंग सेना मेवाड की ओर से हनुमान जयन्ती के तहत सात दिवसीय कार्यक्रम के अन्तर्गत रविवार को सर्वऋतु विलास सगसजी बावजी मन्दिर के पास स्थित ऐतिहासिक बावड़ी को महज ढाई घण्टे में साफ सफाई कर स्वरूप निखार दिया।

संस्थापक कमलेन्द्र सिंह पंवार ने बताया कि बजरंग सेना मेवाड प्रतिमाह उदयपुर शहर की एक बावडी की साफ सफाई करेगा। इस अवसर पर बजरंग सेना मेवाड के शंकर लाल माली, चुन्नी लाल सुथार, घनश्याम मीणा, करणवीर सिंह राठौड, महेन्द्र सिंह चौहान, शंकर अठवाल, पुखराज राजपुरोहित, देवी सिंह राठौड, सुनिल कालरा, सुशील अठवाल, नानुराम मीणा, नाथुलाल सेन, गुलाब सिंह राठौड, महेन्द्र सालवी, कमलेन्द्र सिंह खंगारोत, केसर सिंह वारी, नरेन्द्र सिंह शेखावत, रणजीत सिंह चौहान, शंकर सिंह पंवार, तथा घनश्याम सिंह भीण्डर ने श्रमदान किया।