22-23 सितंबर को किन-किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल-ऑफिस और बैंक ? देखें पूरी लिस्ट

 | 
22-23 सितंबर को किन-किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल-ऑफिस और बैंक ? देखें पूरी लिस्ट 

Udaipur Times, Holiday 22-23 September : 22-23 सितंबर की छुट्टी से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। 22-23 सितंबर को देश के कुछ राज्यों में स्कूल, सरकारी कार्यालय और बैंक बंद रहने वाले है। जानकारी के मुताबिक 22 और 23 सितंबर को करमा पूजा के कारण झारखंड में छुट्टी रहने वाली है। 

मिली जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल में भी करम पूजा के अवसर पर 22 सितंबर को सरकारी छुट्टी रहने वाली है। 23 सितंबर को हरियाणा में स्कूल बंद रहेंगे, जबकि जम्मू-कश्मीर के जम्मू और श्रीनगर बैंकिंग केंद्रों में बैंक बंद रहने वाले है। हालांकि, ये दोनों छुट्टियों को पूरे देश में लागू नहीं किया गया हैं। Holiday 22-23 September

22-23 सितंबर को कहां रहेगी छुट्टी?

जानकारी के मुताबिक पश्चिम बंगाल सरकार और झारखंड में 22 सितंबर 2026, मंगलवार को करमा पूजा के अवसर पर सरकारी छुट्टी है। झारखंड के सरकारी स्कूलों के 2026 के कैलेंडर में 22 और 23 सितंबर को करमा पूजा के लिए अवकाश दर्ज किया गया है। यानी झारखंड के सरकारी स्कूलों में दोनों दिन छुट्टी रहेगी। वहीं, RBI की छुट्टियों के अनुसार 22 सितंबर को पूरे झारखंड में नहीं, बल्कि केवल रांची में बैंक बंद रहने वाले है। Holiday 22-23 September

मिली जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल सरकार सरकार के आदेश के अनुसार सरकारी कार्यालयों में भी छुट्टी रहने वाली है। प्राइवेट ऑफिस और निजी स्कूलों में छुट्टी उनके संबंधित कैलेंडर और नियमों पर हो सकती है।

23 सितंबर 2026, बुधवार को हरियाणा में शहीदी दिवस के अवसर पर स्कूलों में छुट्टी रहेगी। Holiday 22-23 September

RBI के सितंबर 2026 के बैंक हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, 23 सितंबर को जम्मू और श्रीनगर बैंकिंग केंद्रों में बैंक बंद रहेंगे। यह अवकाश महाराजा हरि सिंह जी के जन्मदिन के अवसर पर है। जम्मू और कश्मीर के इन बैंकिंग केंद्रों के लिए 23 सितंबर को छुट्टी दर्ज है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News