उद्घाटन मैच आईसीएआई व वाणिज्य कर विभाग के बीच
उदयपुर टेक्स बार एसोसिएशन व आईसीएआई की सीआईआरसी की उदयपुर शाखा के साझे में 3 जनवरी शनिवार से फिल्ड क्लब के मैदान पर पेसिफिक फ्रेटरनीटी क्रिकेट टुर्नामेन्ट-2015 का आयोजन किया जा रहा है। टुर्नामेन्ट का उद्घाटन मैच प्रात: साढ़े आठ बजे होगा। इसका उद्घाटन मुख्य आयकर आयुक्त बी.पी.जैन करेंगे।

प्रतियोगिता के मीडिया प्रभारी यशवन्त कोठारी ने बताया कि 20-20 ऑवर के होने वाले मैच का उद्घाटन मैच आईसीएआई व वाणिज्य कर विभाग के बीच होगा। टेक्स बार एसोसिएशन के सचिव मुकेश बोहरा ने बताया कि टुर्नामेन्ट में दूसरा मैच दोपहर साढ़े बारह बजे उदयपुर टेक्स बार एसोसिएशन व आयकर विभाग के बीच होगा।
उद्घाटन समारोह के विशिष्ठ अतिथि आयकर आयुक्त ए.के.जैन, वाणिज्य कर विभाग की आयुक्त (प्रशासन) प्रज्ञा केवलरमानी, अतिरिक्त आयुक्त (अपील) जे.एल.जैन तथा सम्मानित अतिथि पेसिफिक ग्रुप के रजिस्ट्रार शरद कोठारी होंगे।