कृषि तकनीक पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ
महाराणा प्रताप कृषि एंव प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय की ओर आयोजित से कृषि यंत्रो व मशीन अनुसंधान परियोजना की तीन दिवसीय वार्षिक कार्यशाला का शुभारम्भ गुरूवार को हुआ।

महाराणा प्रताप कृषि एंव प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय की ओर आयोजित से कृषि यंत्रो व मशीन अनुसंधान परियोजना की तीन दिवसीय वार्षिक कार्यशाला का शुभारम्भ गुरूवार को हुआ।
कार्यशाला का उद्घाटन कुलपति प्रो. ओपी गिल ने किया। कार्यक्रम की अध्यता अभियांत्रिकी के उपनिदेशक एम.एम पाण्डे ने की।
परियोजना अधिकारी योगेशचन्द्र भट्ट ने बताया कि पिछले दो वर्षो मे 24 केन्द्रो पर संचालित हुई परियोजनाओ के कार्यो की प्रस्तुति दी गई। ये योजनाएं पिछले दो वर्षो में इन केन्द्रो पर संचालित की गई थी।
कार्यशाला के दौरान गुरूवार को देश भर से आये हुये कृषि वैज्ञानिको ने अगले दो वर्षो में कृषि मे यंत्रीकरण को देखते हुए आगामी परियोजनाओ के निर्धारण के मुद्दो पर चर्चा की।
सेमीनार के बाद विश्वविधालय प्रशासन की ओर से बाहर से आये विषेशज्ञो को विश्वविधालय परिसर का दौरा भी करावाया गया।
