सृृजन द स्पार्क के अहमदाबाद चैप्टर का शुभारंभ

 | 
संगीत एवं गजल को प्रोत्साहित करने में सलंग्न सृजन द स्पार्क संस्था ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी उपस्थिति बढ़ाने हेतु अहमदाबाद में अपने नये चैप्टर का गठन किया गया है।

उदयपुर। संगीत एवं गजल को प्रोत्साहित करने में सलंग्न सृजन द स्पार्क संस्था ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी उपस्थिति बढ़ाने हेतु अहमदाबाद में अपने नये चैप्टर का गठन किया गया है।

सृजन एपेक्स के मानद सचिव डॉ किशोर पाहुजा ने बताया कि अहमदाबाद चैप्टर के पदाधिकारियों व 150 सदस्यों के उदयपुर आगमन पर आज होटल इंदर रेजिडेंसी में सृजन अध्यक्ष राजेश खमेसरा, संस्थापक अध्यक्ष कंचन सिंह जी हिरन, पूर्व अध्यक्ष जी आर लोढ़ा एवं पी एस तलेसरा, राजेन्द्र शर्मा, प्रकाश लोढ़ा, मनीष बाहेती, सुनील लढ़ा,आदि ने उन्हें अहमदाबाद चैप्टर का चार्टर प्रदान किया व सदस्यों को पिन प्रदान की। 

अहमदबाद चैप्टर की ओर से वरिष्ठ सदस्य ब्रज मोहन सूद, बाबूभाई एवं अध्यक्ष प्रदीप पटेल ने चार्टर ग्रहण किया। इससे पहले सृजन के जयपुर, हैदराबाद, झुंझुनू, चित्तौड़गढ़, जोधपुर व दुबई चेप्टर का गठन किया जा चुका है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News