ब्रह्म कर्म संस्कार शिविर का शुभारंभ
उदयपुर के निम्बार्क महाविध्यालय में भगवान श्री परशुराम सर्व ब्रह्म समाज समिति व विप्र फ़ाउन्डेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोज्य महंत मुरली मनोहर शरण स्मृति ब्रह्म कर्म संस्कार शिविर का उदघाटन समारोह रविवार को मेवाड़ महामण्डलेश्वर महंत रासबिहारी शरण के मुख्यातिथ्य , वरुण ज्योतिष पं निरंजन भट्ट, पं सुरेन्द्र द्विवेदी , के के शर्मा के विशिष्ट आतिथ्य व धर्मनारायण जोशी की अध्यक्षता में हुआ ।

प्रारम्भ में अतिथियों ने भगवान परशुराम व महंत मुरलीमनोहर शरण के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व माल्यार्पण कर किया । पद्मकुमार शर्मा व गजेन्द्र चौबीसों ने शिविर की जानकारी दी ।
इस अवसर पर विफा के शहर ज़िलाध्यक्ष हिम्मतलाल नागदा, महासचिव लक्ष्मीकांत जोशी प्रवक्ता विजयप्रकाश विप्लवी, पूर्व पार्षद दुर्गेश शर्मा, शिवदानशंकर शर्मा, युवा शाखा के जगदीश पालीवाल, विक्रम मेनारिया, ललित मेनारिया सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे । संचालन गजेन्द्र चौबीसों ने व आभार प्रदर्शन दुर्गेश शर्मा ने किया ।