सीए स्पोर्ट्स एवं कल्चरल मीट का शुभारम्भ

द इन्स्टीटयूट आफ चार्टर्ड एकाउन्टेन्टस आफ इंडिया की उदयपुर शाखा के तत्वाधान में छ: दिवसीय सीए स्पोर्ट्स एवं कल्चरल मीट का शुभारम्भ पुलिस अधीक्षक हरि प्रसाद शर्मा के द्वारा आरसीए ग्राउन्ड पर किया गया।

 | 

ग्राउन्ड पर सीए छात्रों द्वारा शानदार मार्च पास्ट कर मुख्य अतिथी को सलामी दी गर्इ। शर्मा ने प्रतिभागियों को खेल भावना की शपथ भी दिलार्इ।

सीए स्पोर्ट्स एवं कल्चरल मीट का शुभारम्भ

टूर्नामेन्ट में आज ऐथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें बाधा दौड, लोन्ग जम्प, शार्ट जम्प, लेमन रेस, 1000 मीटर दौड इत्यादि का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता के अगले चरण में दिनांक 22 जनवरी से 25 जनवरी तक क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा जिनमें 16 टीमें भाग लेगीं। 25 जनवरी को सीए सदस्यों के बीच मैच खेला जायेगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News