गिट्स में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन सोलर एनर्जी कार्यक्रम का उद्घाटन

गीतांजली इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल स्टडीज डबोक, उदयपुर में तीन महीने के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन सोलर एनर्जी कार्यक्रम का उद्घाटन समारोह सोमवार को हुआ। इस कार्यक्रम में मिनिस्ट्री ऑफ न्यू एवं रिन्यूएबल उर्जा और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सोलर एनर्जी के अंतर्गत सूर्य मित्र सोलर स्किल डेवलपमेंट विषयो पर चर्चा की गई।

 | 

गिट्स में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन सोलर एनर्जी कार्यक्रम का उद्घाटन

गीतांजली इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल स्टडीज डबोक, उदयपुर में तीन महीने के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन सोलर एनर्जी कार्यक्रम का उद्घाटन समारोह सोमवार को हुआ। इस कार्यक्रम में मिनिस्ट्री ऑफ न्यू एवं रिन्यूएबल उर्जा और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सोलर एनर्जी के अंतर्गत सूर्य मित्र सोलर स्किल डेवलपमेंट विषयो पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गीतांजली ग्रुप के वाईस चेयरमेन कपिल अग्रवाल ने छात्रों के समक्ष इस विषय पर विचार प्रस्तुत किए और इससे मिलने वाली नौकरियों पर प्रकाश डाला।

संस्थान के डायरेक्टर डॉ केएन सेठ ने छात्रों को सौर उर्जा के भविष्य में बदलती हुई संभावनाएं एवं जीवन को सरल बनाने की जानकारी दी। इस कार्यक्रम में 30 छात्रों ने नामांकन किया है। गिट्स के साथ एडीएस फाउंडेशन (गुजरात) भी इस कार्यक्रम में सहभागी है। कार्यक्रम के संयोजक गिट्स के प्रो.शक्ति सिंह शेखावत और अंकित टंडन को बनाया गया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News