सांस्कृतिक उत्सव पीछोला-2013 का आगाज़
भोर की बढ़ती हुई स्वर्णिम रोशनी, वाद्य यन्त्रों की ताल, संगीत की सुमधुर लहरियां, कलाकारों के थिरकते हुए कदम और दर्शकों में उल्लास भरते हुए आज भूपाल नोबल्स स्नातकोत्तर महाविद्यालय के दो दिवसीय वार्षिक कार्यक्रम पीछोला-2013 का आगाज़ हुआ।

भोर की बढ़ती हुई स्वर्णिम रोशनी, वाद्य यन्त्रों की ताल, संगीत की सुमधुर लहरियां, कलाकारों के थिरकते हुए कदम और दर्शकों में उल्लास भरते हुए आज भूपाल नोबल्स स्नातकोत्तर महाविद्यालय के दो दिवसीय वार्षिक कार्यक्रम पीछोला-2013 का आगाज़ हुआ।
भूपाल नोबल्स स्नातकोत्तर महाविद्यालय के वार्षिक, सांस्कृतिक आयोजन पीछोला में मुख्य अतिथि पद पर उक्त विचार व्यक्त करते हुए महेन्द्र सिंह मेवाड़ ने बताया कि सदैव अच्छी संगति रखनी चाहिए जिससे अच्छे गुणों का विकास हो। समाज में आ रही विकृतियों का समाधान अच्छी संगति से सम्भव है। स्व-अनुशासन आज की महती आवश्यकता है। युवाओं में स्व-अनुशासन होना चाहिए। उन्होंने विभिन्न गतिविधियों में श्रेष्ठता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरूस्कृत एवं बधाई देते हुए कहा कि व्यक्ति को श्रेष्ठता से श्रेष्ठतम की ओर अग्रसर रहना चाहिए।
विशिष्ट अतिथि पद पर पूर्व रघुवीर सिंह ने श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतियोगियों को पुरूस्कृत करते हुए अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हमें विश्व के छः विशिष्ट व्यक्तित्वों राम, कृष्ण, चाणक्य, प्लेटो, सुकरात व हीरोडॉट्स के आदर्शों का एवं कार्यो का अनुसरण करना चाहिए। इससे हम अपनी ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग समाज एवं राष्ट्र के निर्माण के लिए कर पाने में सक्षम होंगे।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. विक्रम सिंह शक्तावत ने अतिथियों का स्वागत करते हुए महाविद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्य निर्वहन हेतु संकल्प को व्यक्त किया। इस समारोह में संस्था के प्रबन्ध निदेशक डॉ. निरंजन नारायण सिंह खोड़, संयुक्त सचिव पदम् सिंह पाखण्ड, वित्त सचिव कृष्ण सिंह कच्छेर, कार्यकारिणी के सदस्य सुरेन्द्र प्रताप सिंह रूद, राजेन्द्र सिंह ताणा, पृथ्वी सिंह केलवा, रघुवीर सिंह केलवा सहित अनेक सदस्य एवं अतिथिगण उपस्थित थे।
इस अवसर पर छात्रसंघ कार्यकारिणी सदस्यों को मुख्य अतिथि महेन्द्र सिंह मेवाड़ ने प्रतीक चिन्ह प्रदान किए।
आज के सांस्कृतिक आयोजन में भारतीय एकल नृत्य, फिल्मी एकल गायन, गैर-फिल्मी युगल गायन सहित मिस जैनिथ प्रतियोगिताएं थी। उक्त जानकारी पीछोला-2013 आयोजन समिति के संयोजक भानु कपिल, डॉ. राजेन्द्र सिंह शक्तावत, डॉ. ज्योतिरादित्य सिंह भाटी ने दी।

आज हुई प्रतियोगिता के परिणाम एकल नृत्य (भारतीय) 1. बी. एस. सी. प्रथम वर्ष के दिलखुश चुण्डावत, 2. एम. एस. सी. प्रीवियस बायोटेक के अनुरीता सांदू, 3. बी. सी. ए. तृतीय वर्ष के मयंक सोनी
ग्रुप सॉंग (गैर-फिल्मी) 1. जितेन्द्र सिंह राणावत एवं ग्रुप 2. वैदिक भट्ट एवं ग्रुप 3.हीर सिंह सोलंकी एवं ग्रुप
एकल गायन (फिल्मी) 1. अनुरीता सांदू 2. राहुल पंड्या, जॉनी डांगी 3. योगेन्द्र राठौड़, प्रभुल्ल बापना
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
