गीतांजली सिटी सेंटर का उद्घाटन

गीतांजली मेडिकल काॅलेज एवं हाॅस्पिटल, उदयपुर के सिटी सेंटर का उद्घाटन भट्ट जी की बाड़ी में किया गया। उद्घाटन डाॅ आरके नाहर, वाइस चांसलर गीतांजली यूनिवर्सिटी व अंकित अग्रवाल, कार्यकारी निदेशक गीतांजली ग्रुप ने दोपहर दो बजे किया। इस अवसर पर गीतांजली मेडिकल काॅलेज के डीन डाॅ एफएस मेहता, चिकित्सा अधीक्षक डाॅ नरेंद्र मोगरा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी गीतांजली हाॅस्पिटल के डाॅ किशोर पुजारी एवं सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सक व प्रशासनिक स्टाफ भी उपस्थित थे।

 | 
गीतांजली सिटी सेंटर का उद्घाटन

गीतांजली मेडिकल काॅलेज एवं हाॅस्पिटल, उदयपुर के सिटी सेंटर का उद्घाटन भट्ट जी की बाड़ी में किया गया। उद्घाटन डाॅ आरके नाहर, वाइस चांसलर गीतांजली यूनिवर्सिटी व अंकित अग्रवाल, कार्यकारी निदेशक गीतांजली ग्रुप ने दोपहर दो बजे किया। इस अवसर पर गीतांजली मेडिकल काॅलेज के डीन डाॅ एफएस मेहता, चिकित्सा अधीक्षक डाॅ नरेंद्र मोगरा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी गीतांजली हाॅस्पिटल के डाॅ किशोर पुजारी एवं सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सक व प्रशासनिक स्टाफ भी उपस्थित थे। इस सेंटर पर गीतांजली हाॅस्पिटल की सुपर स्पेशियलिटी जैसे न्यूरोलोजी, न्यूरो सर्जरी, कार्डियोलोजी, नेफ्रोलोजी, गेस्टोएंटरोलोजी, न्यूरो एवं वेसक्यूलर इंटरवेंशनल रेडियोलोजी, नवजात शिशु रोग, स्त्री व प्रसुति रोग, चर्म व गुप्त रोग, बाल व शिशु रोग, पलमोनोलोजी, अस्थि व ज्वाइंट रिप्लेसमेंट इत्यादि के परामर्श, सामान्य जाँचें एवं दवाइयाँ नियमित रुप से शहर के बीचों-बीच शीघ्र ही उपलब्ध होंगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News