ग्रामीण हाट मेला का आगाज

सात दिवसीय उद्योग एवं शिल्प मेला आज ग्रामीण हाट रेती स्टेण्ड सविना में प्रारंभ हुआ। मेला प्रभारी जे.पी.गुप्ता ने बताया कि मेले में 25 स्टॉले सजी है।

 | 

सात दिवसीय उद्योग एवं शिल्प मेला आज ग्रामीण हाट रेती स्टेण्ड सविना में प्रारंभ हुआ। मेला प्रभारी जे.पी.गुप्ता ने बताया कि मेले में 25 स्टॉले सजी है।

मेला प्रांरभ होने से पूर्व ही दस्तकारों की बिक्री प्रारंभ हो गई। मेले में मांगरोल एवं राजस्थान हैण्डलूम के कपड़े विशेष आकर्षण का केन्द्र रहे। गुजरात के कांच व कांथा कार्य, उज्जैन के प्रसिद्ध टोस्ट, डिजीटल घडी, ज्वैलरी, दाल दलिया, हर्बल मेहन्दी, बाडमेर प्रिन्ट बेडशीट, ज्वैलरी, लकड़ी के खिलौने, अचार मुरब्बा, आवला केण्डी एवं लेडिज गारमेन्ट आदि की स्टॉले सजी है।

मेले का समय प्रतिदिन दोपहर 2 से रात्रि 8 बजे तक रहेगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News