आईसीएआई उदयपुर ब्रान्च के पुननिर्मित भवन का उद्घाटन

गत वर्ष कोविड के कारण इस भवन में फिजिकल काॅन्फ्रेन्स नहीं हो पा रही थी। इस स्थिति को देखते हुए ब्रान्च ने कमेटी ने इसे रिनेावेटेड करने का निर्णय लिया।

 | 

सेन्ट्रल कोन्सिल मेम्बर सीए सतीश गुप्ता, उदयपुर ब्रान्च के चेयरमैन चन्दप्रकाश बाल्दी, सचिव मिनाक्षी भेरवानी, वाइस चेयरमैन आशीष ओस्तवाल ने फीता काटकर उद्घाटन किया।  

उदयपुर।  हिरणमगरी सेक्टर 14 स्थित सीए आईसीएआई की उदयपुर शाखा की रिनोवेटेड बिल्डिंग का आज उद्घाटन हुआ। इस अवसर पर सेन्ट्रल कोन्सिल मेम्बर सीए सतीश गुप्ता, उदयपुर ब्रान्च के चेयरमैन चन्दप्रकाश बाल्दी, सचिव मिनाक्षी भेरवानी, वाइस चेयरमैन आशीष ओस्तवाल ने फीता काटकर उद्घाटन किया।  

सीए भेरवानी ने बताया कि गत वर्ष कोविड के कारण इस भवन में फिजिकल काॅन्फ्रेन्स नहीं हो पा रही थी। इस स्थिति को देखते हुए ब्रान्च ने कमेटी ने इसे रिनेावेटेड करने का निर्णय लिया। ब्रान्च की नई बिल्डिंग का उद्घाटन किया गया। 

इस अवसर पर सीए गुप्ता ने बताया कि सीए सदस्यों व प्रेक्टिसिंग चार्टर्ड अकाउन्टेन्ट के लिये क्या-क्या लाभ है। इंश्योरेंस, बैंकिग, सोफ्टवेयर से संबंधित से क्या-क्या लाभ है। उन्होंने कहा कि सीए सदस्यों को इनका लाभ उठाना चाहिये।

सेमिनार में ब्रान्च चेयरमैन चन्दप्रकाश बाल्दी ने बताया कि नयी बिल्डिंग के उद्घाटन के उपलक्ष में आगामी तीन दिन ब्रान्च की ओर से सीए सदस्यों के लिये विभिन्न प्रकार मैच रखे गये जायेंगे ताकि सदस्य उसमें भाग ले सकें। अंत में सचिव मिनाक्षी भेरवानी ने आभार ज्ञापित किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News