अंतर महाविद्यालयी एथेलेटिक्स प्रतियोगिता का उद्घाटन
विश्वविद्यालय वाणिज्य महाविद्यालय की मेजबानी में 21 नवम्बर से आयोजित अंतर महाविद्यालयी एथेलेटिक्स (पुरुष/महिला) प्रतियोगिता का उद्घाटन 21 नवम्बर गुरुवार को मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय क्रीड़ा मण्ड़ल के चेयरमेन प्रो. दरियाव सिंह चूण्डावत ने किया।
विश्वविद्यालय वाणिज्य महाविद्यालय की मेजबानी में 21 नवम्बर से आयोजित अंतर महाविद्यालयी एथेलेटिक्स (पुरुष/महिला) प्रतियोगिता का उद्घाटन 21 नवम्बर गुरुवार को मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय क्रीड़ा मण्ड़ल के चेयरमेन प्रो. दरियाव सिंह चूण्डावत ने किया।
पूर्व आयोजन सचिव हेमराज चैधरी ने उदघाटन समारोह के मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय क्रीड़ा मण्ड़ल के चेयरमेन प्रो. दरियाव सिंह चूण्डावत का माल्र्यापण करके तथा विशिष्ट अतिथि एशियन गेम्स की रजत पदक विजेता धाविका हमीदा बानो का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। समारोह की अध्यक्षता विश्वविद्यालय वाणिज्य महाविद्यालय के प्रो. पी. के. सिंह ने की।
आयोजन सचिव हेमराज चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम दिन आयोजित स्पर्धाताओं में परिणाम निम्न प्रकार रहे –
पुरुष वर्ग में आयोजित 10 हजार मीटर में
प्रथम: मनोज कुमार, बी.एन. पी. जी. कॉलेज, उदयपुर
द्वितीय: सुनिल कुमार, बी.एन सी.पी.कॉलेज, उदयपुर
तृतीय: नीरज कुमार, बी.एन. पी. जी. कॉलेज, उदयपुर
पुरुष वर्ग में ही आयोजित डिस्कस थ्रो में
प्रथम: गितेश सिंह, बी.एन सी.पी.कॉलेज
द्वितिय: योगेश मेनारिया, महावीर राष्ट्रीय कॉलेज
तृतीय: अवधेश राजपुराहित, राजकीय महाविद्यालय, सिरोही
पुरुष वर्ग शोर्ट पुट में
प्रथम: गितेश सिंह, बी.एन सी.पी.कॉलेज, उदयपुर
द्वितिय: अवधेश राजपुराहित, राजकीय महाविद्यालय, सिरोही
तृतीय: शुभम कुमार, राजकीय महाविद्यालय, चित्तोड़
महिला वर्ग 10 हजार मीटर में
प्रथम: सुनिता जाट, बी.एन. गर्लस कॉलेज, उदयपुर
द्वितिय: ललिता, बी.एन. गर्लस कॉलेज, उदयपुर
महिला वर्ग डिस्कस थ्रो में
प्रथम: नमिता, बी.एन. गर्लस कॉलेज, उदयपुर
द्वितिय: हर्षिता, बी.एन. गर्लस कॉलेज, उदयपुर
तृतीय: रेखा जागिड़, बी.एन. गर्लस कॉलेज, उदयपुर
महिला वर्ग शोर्ट पुट में
प्रथम: नमिता बी.एन. गर्लस कॉलेज, उदयपुर
द्वितिय: रेखा जागिड़, बी.एन. गर्लस कॉलेज, उदयपुर
तृतीय: नेहा पनगडिया, कला महाविद्यालय
महिला वर्ग 100 मीटर में
प्रथम: श्याम कुंवर बी.एन. कॉलेज, उदयपुर
द्वितिय: आरति मालविया, बी.एन. गर्लस कॉलेज, राजसंमद
तृतीय: उषा अचरज, बी.एन. गर्लस कॉलेज, उदयपुर
