राजसमंद के अमलोई में आधुनिक अन्न भंडारण गोदाम का लोकार्पण

सहकारिता के माध्यम से किसान समृद्धि को मिलेगा नया आधार
 | 
Rajsamand

Udaipur Times, Rajsamand News: 8 जुलाई 2026। राज्यावास पंचायत की ग्राम अमलोई स्थित ग्राम सेवा सहकारी समिति में 500 मेट्रिक टन क्षमता के आधुनिक अन्न भंडारण गोदाम का लोकार्पण किया गया। इस गोदाम का लोकार्पण केंद्रीय सहकारिता एवं गृहमंत्री अमित शाह ने आभासी माध्यम से किया। इस अवसर पर विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने भारत मंडपम, नई दिल्ली से आयोजित मुख्य समारोह का सीधा प्रसारण देखा, जिसमें राजस्थान के लिए अनेक महत्वपूर्ण विकास कार्यों का शुभारंभ किया गया।

विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने बताया कि यह गोदाम किसानों के लिए भंडारण की बड़ी समस्या का समाधान सिद्ध होगा और उनकी उपज को सुरक्षित रखने में सहायक बनेगा। Rajsamand News

उन्होंने कहा कि कृषि, डेयरी, बैंकिंग, लॉजिस्टिक्स और मोबिलिटी जैसे क्षेत्रों से जुड़े लगभग 30 करोड़ लोगों को सहकारिता के माध्यम से सशक्त बनाया जा रहा है। भारत बीज सहकारी समिति अगले तीन वर्षों में देश की सबसे बड़ी बीज उत्पादन कंपनी बनेगी तथा प्रत्येक राज्य में स्थापित होने वाली नई इकाइयों से किसानों को शुद्ध एवं उन्नत बीज उपलब्ध होंगे। Rajsamand News

विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि सहकारिता के माध्यम से किसानों का उत्पाद अब गांव से वैश्विक बाजारों तक पहुंच रहा है। सहकारिता आधारित यह विकास मॉडल किसानों की आय बढ़ाने, कृषि को अधिक प्रतिस्पर्धी बनाने तथा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। Rajsamand News


 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News