नेचुरोपैथी वेलनेस सेन्टर का उद्घाटन

आदर्श कोलोनी में आज कायाकल्प नेचुरोपैथी वेलनेस सेन्टर कायाकल्प नेचर क्योर का उप महापौर पारस सिंघवी ने उद्घाटन कर प्रारम्भ किया। 
 | 
इस सेन्टर पर हर तरह के रोगों का ईलाज प्राकृतिक चिकित्सा एवं पंचकर्म पद्धति से किया जायेगा, साथ ही मोटापा, कमर दर्द, घुटना दर्द एवं अन्य रोगों का ईलाज प्राकृतिक रूप से किया जायेगा। 
 

उदयपुर 18 जनवरी 2020 । आदर्श कोलोनी में आज कायाकल्प नेचुरोपैथी वेलनेस सेन्टर कायाकल्प नेचर क्योर का उप महापौर पारस सिंघवी ने उद्घाटन कर प्रारम्भ किया। 

सेन्टर की संयोजक डाॅ. प्रियंका पारीख ने बताया कि इस सेन्टर पर हर तरह के रोगों का ईलाज प्राकृतिक चिकित्सा एवं पंचकर्म पद्धति से किया जायेगा, साथ ही मोटापा, कमर दर्द, घुटना दर्द एवं अन्य रोगों का ईलाज प्राकृतिक रूप से किया जायेगा। 

इस अवसर पर समाजसेवी जानकीलाल मुंदड़ा, पार्षद रेखा डांगी तथा दिल्ली के राकेश श्रीवास्तव भी मौजदू थे।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News