लायन्स सेवा सदन के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण
लायन्स क्लब, उदयपुर के लायन्स सेवा सदन पर नवनिर्मित प्रथम मंजिल के भवन का लोकार्पण पूर्व प्रान्तपाल लायन विनोद कुमार लाडिया द्वारा सम्पन्न किया गया। क्लब अध्यक्ष लायन डॉ. आर.एल. जोधावत ने बताया कि यह भवन बनने से लायन्स की सेवा गतिविधियों में ओर विस्तार होगा। इस अवसर पर

लायन्स क्लब, उदयपुर के लायन्स सेवा सदन पर नवनिर्मित प्रथम मंजिल के भवन का लोकार्पण पूर्व प्रान्तपाल लायन विनोद कुमार लाडिया द्वारा सम्पन्न किया गया। क्लब अध्यक्ष लायन डॉ. आर.एल. जोधावत ने बताया कि यह भवन बनने से लायन्स की सेवा गतिविधियों में ओर विस्तार होगा।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि डा. करूणेश सक्सेना प्रोफेसर प्रबंध अध्ययन संकाय, मोहनलाल सुखाडि़या विश्वविधालय ने जीवन की सफलता प्राप्त करने के लिए अनेक कारगर उपाय बताये।
इस अवसर पर उपप्रान्तपाल लायन अनिल नाहर ने क्लब की गतिविधियों पर प्रकाश डाला एंव सचिव लायन राजेश खमेसरा ने क्लब की आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। समारोह में पूर्व प्रान्तपाल लायन सी. के. गोयल, अन्य लायन्स क्लब के पदाधिकारी एवं क्लब के कर्इ वरिष्ठ सदस्य उपसिथत थे। कार्यक्रम का संचालन लायनेस मधु खमेसरा द्वारा किया गया।