दक्ष ओटो की निम्बाहेड़ा शाखा का उद्घाटन, 101 गाड़ियों की दी डिलीवरी

महिन्द्रा ट्रक एण्ड बस डिविजन के उदयपुर के डीलर दक्ष ओटोे इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के निम्बाहेड़ा स्थित मंगरोल में नयी शाखा का उद्घाटन नेशनल हेड पी.वी.सत्यनारायण ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर 101 ग्राहकों को बस एवं ट्रक की डिलीवरी दी गई।

 | 

दक्ष ओटो के निदेशक विकास श्रीमाली एवं पियूष श्रीमाली ने बताया कि इस अवसर पर नेशनल हेड के साथ जोनल हेड रमन गुप्ता, स्टेट हेड अनुराग चतुर्वेदी ने दीप प्रज्जवलन किया। सत्यनारायण ने बताया कि इस सेन्टर पर सेलस, सर्विस एण्ड स्पेयर की सुविधा उपलब्ध है। इन्होेंने बताया कि कम्पनी ने सर्विस सपोर्ट को और मजबूत बनाया है।

इस अवसर पर उन्होंने कम्पनी की भावी योजनाओं की जानकारी दी। कम्पनी इस वर्ष अपनी आईसीवी रेंज मार्केट में ला रही है। साथ ही ड्राईवरों को प्रशिक्षण देने के लिये कम्पनी ड्राईविंग इन्स्टीट्यूट भी स्थापित करेगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News