सिर्फ महिलाओं के लिए दूसरे जिम का उद्घाटन कल

जिम एक ऐसा स्थल है जहाँ महिला-पुरूष दोनों अपने शरीर को चुस्त-तंदुरूस्त रखने के लिए आधुनिक मशीनों का उपयोग करते है लगभग प्रत्येक जिम में दोनों ही एक साथ वर्जिश करते दिखाई देते है लेकिन विनदीप फिटनेस जिम ने सिर्फ महिलाओं के लिए ही शहर का दूसरा जिम सोभागपुरा सौ फीट र

 | 
सिर्फ महिलाओं के लिए दूसरे जिम का उद्घाटन कल

जिम एक ऐसा स्थल है जहाँ महिला-पुरूष दोनों अपने शरीर को चुस्त-तंदुरूस्त रखने के लिए आधुनिक मशीनों का उपयोग करते है लगभग प्रत्येक जिम में दोनों ही एक साथ वर्जिश करते दिखाई देते है लेकिन विनदीप फिटनेस जिम ने सिर्फ महिलाओं के लिए ही शहर का दूसरा जिम सोभागपुरा सौ फीट रोड़ स्थित पंजाबी तडक़ा रेस्टोरेंट के उपर खोला है जिसका उद्घाटन रविवार को सांय 6 बजे होगा।

जिम के संस्थापक विनदीप मैथानी ने बताया कि सिर्फ महिलाओं के लिए तीन वर्ष पूर्व हिरणमगरी से. 14 सिथत सीए सर्किल के समीप खोला था जहाँ पर अब तक 3 हजार से अधिक महिलाओं को फिटनेस की ट्रेनिंग दे कर उनके वजन को कम किया जा चुका है। मैथानी ने बताया कि सिर्फ महिलाओ के लिए इस जिम में उनके अलावा उनकी बहिन स्वर्णिम मैथानी एवं भाई मृदुल मैथानी ही ट्रेनिंग देंगें। स्वर्णिम मैथानी महिलाओं को फिटनेस की ट्रेनिंग देने वाली देश की सबसे कम उम्र मात्र 16 वर्षीय फिटनेस ट्रेनर है। इस जिम में इन तीनों के अलावा कोई अन्य ट्रेनर नहीं होगा।

स्वर्णिम मैथानी ने बताया कि से. 14 स्थित संचालित जिम में महिलाओं द्वारा की जाने वाली वर्जिश से उनके शरीर में सकारात्मक परिणाम दिखाई दिये है। अनेक महिलाएं अपना वजन घटा चुकी है। नये खुलने वाले जिम में ताकत बढ़ाने, शरीर एवं फिगर को फिट रखने जैसी मशीनें उपलब्ध है। इस जिम में महिलाओं को डाईट चार्ट भी दिया जाएगा ताकि जिम और डाईट के बीच के संतुलन बना रह सकें। यहाँ पर एब्ज पर काफी फोकस किया जाएगा, जो महिलाओं की मुख्य समस्या रहती है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News