सहकार भारती द्वारा सिम्पली देशी का शुभारम्भ

स्वमं सहायता समूहों के उत्पादन की बिक्री के लिये सहकार भारती की प्रेरणा से सिम्पली देसी वेन्चर्स प्रा. लि. की स्थापना आज नई दिल्ली में तीन दिवसीय भारतीय अन्र्तराष्ट्रीय सहकारिता व्यापार मेला के उद्घाटन के अवसर पर केन्द्रीय कृषि एवं सहकारिता मंत्री नरेन्द्रसिंह तोमर, राज्य मंत्री कैलाश चैधरी एवं पुरूषोतम रूपाला के करकमलों से लोर्कापण किया गया।

 | 

सहकार भारती द्वारा सिम्पली देशी का शुभारम्भ

उदयपुर 12 अक्टूबर 2019 । स्वमं सहायता समूहों के उत्पादन की बिक्री के लिये सहकार भारती की प्रेरणा से सिम्पली देसी वेन्चर्स प्रा. लि. की स्थापना आज नई दिल्ली में तीन दिवसीय भारतीय अन्र्तराष्ट्रीय सहकारिता व्यापार मेला के उद्घाटन के अवसर पर केन्द्रीय कृषि एवं सहकारिता मंत्री नरेन्द्रसिंह तोमर, राज्य मंत्री कैलाश चैधरी एवं पुरूषोतम रूपाला के करकमलों से लोर्कापण किया गया।

सहकार भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश वैद्य, महामंत्री उदय जोशी एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रदीप चैबीसा ने बताया कि स्वंय सहायता समूह के उत्पादों, कृषि उत्पादों, हथकरघा, हस्तशिल्प और जैविक उत्पादों को भारत सहित वैश्विक बाजार में बेचने का एक मंच है।

अब पढ़ें उदयपुर टाइम्स अपने मोबाइल पर – यहाँ क्लिक करें

इस अवसर पर राजस्थान से राष्ट्रीय मंत्री प्रमोद सामर, प्रदेश अध्यक्ष हनुमान अग्रवाल, प्रदेश मंत्री राजेश चितौड़ा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधित्व मण्डल मेले में सहभागिता निभाते हुए सभी देश-विदेश के सहकारिता, स्टाॅलों का निरीक्षण एवं अध्ययन किया तथा राजस्थान में भी सिम्पलीदेशी के माध्यम से स्वंय सहायता समूहों को आर्थिक-सामाजिक उन्नयन में सहयोग करेगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News