भीलवाड़ा के जहाजपुर में खेल स्टेडियम और बालिका छात्रावास का उद्घाटन

 | 
Bhilwara News

 

Udaipur Times, Bhilwara News: जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी के करकमलों द्वारा बुधवार को भीलवाड़ा जिले के जहाजपुर में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया। Bhilwara News

इस अवसर पर अपने संबोधन में मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनजाति बाहुल्य क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। Bhilwara News

उन्होंने कहा कि खेल स्टेडियम और बालिका छात्रावास जैसी सुविधाएं जहाजपुर के युवाओं और बेटियों के भविष्य को संवारने में मील का पत्थर साबित होंगी। सरकार की प्राथमिकता है कि हर गांव और ढाणी तक विकास की रोशनी पहुंचे और क्षेत्र के लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल और रोजगार के बेहतर अवसर मिलें। Bhilwara News

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News