बाघदड़ा नेचर पार्क में केम्पिंग साइट एवं केफेटेरिया का उद्घाटन 13 को

उदयपुर के बाघदड़ा नेचर पार्क में ’’ग्रीनिंग उदयपुर’’ कार्यक्रम के तहत वृहद् वृक्षारोपण कार्य का शुभारंभ एवं नवनिर्मित कैम्पिंग साईट व केफेटेरिया का उद्घाटन

 | 
बाघदड़ा नेचर पार्क में केम्पिंग साइट एवं केफेटेरिया का उद्घाटन 13 को

उदयपुर के बाघदड़ा नेचर पार्क में ’’ग्रीनिंग उदयपुर’’ कार्यक्रम के तहत वृहद् वृक्षारोपण कार्य का शुभारंभ एवं नवनिर्मित कैम्पिंग साईट व केफेटेरिया का उद्घाटन 13 जुलाई को सायं 4 बजे गृहमंत्री गुलाबचन्द कटारिया के मुख्य आतिथ्य में होगा।

उप वन संरक्षक (वन्यजीव) ने बताया कि ग्रीनिंग उदयपुर कार्यक्रम के तहत बाघदड़ा नेचर पार्क में एक हजार बड़ी साईज के पौधे रोपित किये जा रहे है। नवनिर्मित कैम्पिंग साईट के संचालन होने से पारिस्थितिकीय पर्यटकों एव प्रकृति प्रेमियों को एक रोमांचकारी पर्यटक स्थल उपलब्ध हो सकेगा साथ ही पर्यटक रात्रि में बाघदड़ा के सुरम्य जंगलों के बीच में रात्रि विश्राम कर सकेंगे।

जहां पर वे वन्यप्राणियों के स्वच्छंद विचरण को उनके प्राकृतिक आवास में निहार सकेंगे। केम्पिंग साईट के नजदीक ही स्थापित की गई रोमांचकारी एव साहसिक रिक्रिएशनल एक्टीविटीज का पर्यटक भरपूर आनंद उठा सकेंगे। बाघदड़ा नेचरपार्क में पर्यटकों को खानपान की सुविधा उपलब्ध कराने की दृष्टि से केफेटेरिया का निर्माण किया गया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News