राजकीय विद्यालय में लहर कक्ष का उद्घाटन
इनरव्हील क्लब उदयपुर द्वारा आज आयड़ स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में हेम कुंवर मुर्डिया की स्मृति में निर्मित कराये गये लहर कक्ष का संजय मुर्डिया एवं रंजना मुर्डिया ने उद्घाटन कर उसे विद्यालय प्रबन्धन

इनरव्हील क्लब उदयपुर द्वारा आज आयड़ स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में हेम कुंवर मुर्डिया की स्मृति में निर्मित कराये गये लहर कक्ष का संजय मुर्डिया एवं रंजना मुर्डिया ने उद्घाटन कर उसे विद्यालय प्रबन्धन को सौंपा।
क्लब अध्यक्षा शीला तलेसरा ने बताया कि प्रारम्भिक कक्षा के एक कक्ष को गोद ले कर उसे लहर कक्ष का नाम देकर उसे कहानी, कविता, हिन्दी, अंग्रेजी वर्णमाला के चित्रों से चित्रित कराकर उसे नया रूप प्रदान कर आकर्षक बना दिया।
इस अवसर पर सचिव देविका सिंघवी, मंजू बापना, सीमा भण्डारी, कविता बड़जात्या, रीटा महाजन, आशा तलेसरा सहित अनक सदस्याएं मौजूद थी।