सागवाड़ा में आपे के नये शोरूम का शुभारम्भ
प्याजियो कम्पनी के स्थानीय अधिकृत विक्रेता सचिन मोटर्स प्रा.लि. ने सागवाड़ावासियों की सुविधा के लिए आपे के नये शोरूम का शुभारम्भ किया जिसमें व्हीकल्स सेल्स, सर्विस एवं पार्टस की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

प्याजियो कम्पनी के स्थानीय अधिकृत विक्रेता सचिन मोटर्स प्रा.लि. ने सागवाड़ावासियों की सुविधा के लिए आपे के नये शोरूम का शुभारम्भ किया जिसमें व्हीकल्स सेल्स, सर्विस एवं पार्टस की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
प्याजियो कम्पनी के सिद्धार्थ सिंह चौहान द्वारा नये शोरूम का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर सचिन मोटर्स के निदेशक सुभाष सिंघवी ने बताया कि ग्राहकों को तुरन्त व अच्छी सुविधा प्रदान करने के लिए यह शोरूम प्रारम्भ किया गया है। कंपनी द्वारा कम ब्याज दर पर तुरन्त ऋण सुविधा भी उपलब्ध कराई जायेगी।
प्रारम्भ में निदेशक दर्शना सिंघवी ने सभी का स्वागत किया कार्यक्रम में सागवाड़ा के कई गणमान्य लोग एवं ग्राहक मौजुद थे। सुभाष सिंघवी ने ग्राहकों की सन्तुष्टि को ही अपना लक्ष्य बताया और आगे अच्छी से अच्छी सेवायें प्रदान करनें का वादा किया एव अंत में सचिन मोटर्स की सागवाड़ा शाखा के इंचार्ज मनीष पंड्या द्वारा सभी को धन्यवाद प्रदान किया गया।
उद्घाटन अवसर पर जहाँ अनेक ग्राहकों ने बुकिंग करवाई वहीं दो ग्राहकों को डिलीवरी दी गई।