शहर में इनकम टैक्स ने डाले डेढ़ दर्जन से अधिक छापे

शहर में बुधवार को इनकम टैक्स विभाग की ओर से डेढ़ दर्जन से अधिक स्थानों पर छापे डाले गए। जिसमें विभाग के अधिकारियों को भट्ट जी की बाड़ी स्थित प्रतीक ज्वैलर्स पर कार्यवाही करने के लिए अंदर जाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

 | 

शोरूम के उपर ही रहने वाले मालिक ने करीब डेढ़ घंटे तक दरवाजा नहीं खोला और इसी दौरान महत्वपूर्ण दस्तावेजों को भी जला दिये। विभागीय अधिकारियों ने इस दौरान दरवाजा तोडऩे का प्रयास भी किया और छत का दरवाजा तोडक़र अंदर घुसे। अधिकारीयों ने जले हुए दस्तावेजों को कब्जे में ले लिया।

शहर में इनकम टैक्स ने डाले डेढ़ दर्जन से अधिक छापे

इसी तरह शहर में डेढ़ दर्जन से अधिक स्थानों पर आयकर विभाग के छापे पड़े है। सूत्रों के अनुसार एसआरजी ग्रुप, एक बड़े मार्बल ग्रुप के ऑफिस, सवीना स्थित उसके निवास और गोवर्धन विलास में इस मार्बल ग्रुप के चालक के घर, मंत्रम बीएड कॉलेज, गुर्जर नेता श्यामलाल गुर्जर, भड़भूजा स्थित एक ज्वैलरी के शो रूम पर भी छापा मार कार्यवाही चल रही है। इसके साथ ही प्रोपर्टी से जुड़े व्यवसाई भी इन छापों की चपेट में आए हुए है।

शहर में इनकम टैक्स ने डाले डेढ़ दर्जन से अधिक छापे

आयकर विभाग के इन्वेस्टीगेशन विंग के प्रमुख सुनील माथुर की दी हुई जानकारी के अनुसार पुरे राज्य में 18 टीमों का गठन किया गया है। उदयपुर में पड़े छापे भी इसी कड़ी का एक हिस्सा हैं। आयकर विभाग के अधिकारी जिन ठिकानों पर छापामार कार्यवाही की है उस बारे में कुछ भी ज्यादा बताने से इंकार कर रहे है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News