हरियाणा में IAS-IPS अधिकारियों के DA में बढोतरी, अब मिलेगा 63 प्रतिशत महंगाई भत्ता

 | 
हरियाणा में IAS-IPS अधिकारियों के DA में बढोतरी, अब मिलेगा 63 प्रतिशत महंगाई भत्ता

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा सरकार ने प्रदेश में कार्यरत IAS, IPS और IFS अधिकारियों के DA में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है। जानकारी के अनुसार इसके तहत अब अधिकारियों को उनके मूल वेतन का 63 प्रतिशत DA मिलेगा, जबकि पहले यह 60 प्रतिशत था। बढ़ी हुई दरें एक जुलाई 2026 से लागू होंगी।

मिली जानकारी के मुताबिक केंद्र सरकार के वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग की ओर से 29 अक्टूबर 2026 को जारी कार्यालय ज्ञापन के आधार पर हरियाणा के कार्मिक विभाग ने सोमवार को परिपत्र जारी किया। मुख्य सचिव कार्यालय के निर्देश के अनुसार, बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता नवंबर 2026 के वेतन के साथ दिया जाएगा। जुलाई से अक्टूबर 2026 तक के चार महीने का एरियर जनवरी 2027 में मिलेगा। Haryana News

केंद्र के आदेश के मुताबिक, DA की गणना सातवें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों के तहत तय पे मैट्रिक्स में संबंधित स्तर के मूल वेतन के आधार पर होगी। Haryana News विशेष वेतन या अन्य किसी तरह का वेतन इसमें शामिल नहीं होगा।

जानकारी के अनुसार DA वेतन से अलग पारिश्रमिक का हिस्सा बना रहेगा। गणना में 50 पैसे या इससे अधिक के अंश को अगले रुपये में पूर्णांकित किया जाएगा, जबकि 50 पैसे से कम के अंश को नजरअंदाज किया जाएगा।

मिली जानकारी के मुताबिक परिपत्र सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, मंडलायुक्तों, उपायुक्तों और बोर्ड-निगमों के प्रबंध निदेशकों समेत संबंधित अधिकारियों को भेजा गया है। Haryana News

जानकारी के अनुसार अखिल भारतीय सेवा (DA) नियम 1972 के नियम तीन के अनुसार, बढ़ी हुई दरें प्रदेश कैडर में कार्यरत अखिल भारतीय सेवा के सदस्यों और उन अन्य अधिकारियों पर भी लागू होंगी, जिनका प्रारंभिक वेतन IAS (पे) रूल्स 2016, IPS (पे) रूल्स 2016 और IFS (पे) रूल्स 2016 के तहत तय है।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News