महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी से बढ़ेगी सैलरी, जानिए नई DA दरें और किसे मिलेगा लाभ ?

 | 
महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी से बढ़ेगी सैलरी, जानिए नई DA दरें और किसे मिलेगा लाभ ?

Udaipur Times, DA Hike Update : देश के लाखों केंद्रीय कर्मचारियों को जुलाई में महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी का इंतजार है। इसी बीच केंद्र सरकार ने केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (CPSE) के कर्मचारियों के लिए बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने इंडस्ट्रियल डियरनेस अलाउंस (Industrial Dearness Allowance-IDA) की नई दरें जारी कर दी हैं, जिससे सरकारी कंपनियों में कार्यरत अधिकारियों और गैर-यूनियन पर्यवेक्षकों की सैलरी बढ़ जाएगी। 

लोक उद्यम विभाग (DPE) की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, बढ़ती महंगाई को देखते हुए 1987, 1997, 2007 और 2017 वेतनमान के तहत आने वाले कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में संशोधन किया गया है। नई दरें अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICPI) के आधार पर तय की गई हैं।

नई DA दरें

सरकार के आदेश के मुताबिक 1987 वेतनमान के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता 18,298 रुपये निर्धारित किया गया है। 1997 वेतनमान के कर्मचारियों का IDA बढ़ाकर 476.9% कर दिया गया है। 2007 वेतनमान के कर्मचारियों को अब 241.7% महंगाई भत्ता मिलेगा। 2017 वेतनमान के कर्मचारियों का IDA बढ़ाकर 55.7% कर दिया गया है।

किन कर्मचारियों को मिलेगा लाभ?

इस फैसले का लाभ केंद्र सरकार के स्वामित्व वाली सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों (CPSE) में कार्यरत अधिकारियों और गैर-यूनियनाइज्ड सुपरवाइजर्स को मिलेगा। इनमें ऊर्जा, तेल एवं गैस, बिजली, कोयला, इस्पात, इंफ्रास्ट्रक्चर और वित्तीय सेवाओं से जुड़ी सरकारी कंपनियां शामिल हैं।

इन कंपनियों के कर्मचारियों को होगा फायदा

महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का लाभ महानवरत्न, नवरत्न और मिनीरत्न श्रेणी की कई सरकारी कंपनियों के कर्मचारियों को मिलेगा। इनमें प्रमुख रूप से BHEL, BPCL, Coal India, GAIL, HPCL, IOCL, NTPC, ONGC, Power Grid, SAIL, PFC, REC, Oil India, HAL, BEL, MTNL, NBCC, NALCO, NMDC, RITES, RVNL, IRCTC, NHPC, RailTel, AAI, Cochin Shipyard, SJVN और HMT जैसी कंपनियां शामिल हैं।

कितनी बढ़ेगी सैलरी?

महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का सीधा असर कर्मचारियों के वेतन पर पड़ेगा। उदाहरण के तौर पर, यदि 2017 वेतनमान वाले किसी कर्मचारी का मूल वेतन 60,000 रुपये है, तो 55.7% IDA के हिसाब से उसे लगभग 33,420 रुपये महंगाई भत्ता मिलेगा। यानी उसका कुल वेतन (बेसिक + IDA) करीब 93,420 रुपये हो जाएगा। अन्य भत्ते इसके अतिरिक्त मिलेंगे।

इसी तरह, यदि 2007 वेतनमान वाले कर्मचारी का मूल वेतन 15,000 रुपये है, तो 241.7% IDA के अनुसार उसे लगभग 36,255 रुपये महंगाई भत्ता मिलेगा। ऐसे में बेसिक वेतन और IDA मिलाकर उसकी राशि करीब 51,255 रुपये होगी। अन्य भत्ते अलग से दिए जाएंगे।

गौरतलब है कि यह बढ़ोतरी केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के सामान्य DA से अलग है। केंद्रीय कर्मचारियों के जुलाई 2026 के महंगाई भत्ते पर फैसला केंद्र सरकार बाद में करेगी, जबकि CPSE कर्मचारियों के लिए इंडस्ट्रियल डियरनेस अलाउंस की नई दरें लागू कर दी गई हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News